Basti News:भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Basti News:भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

उप्र बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को दीवानी कचहरी चौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इससे पहले भी कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया था। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की बड़े अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया जाना और कुकृत्य का वीडियो राहुल गांधी द्वारा बनाया जाना अति निंदनीय है। कहा कि पूरा इंडिया महागठबंधन के नेताओं को एक किसान पुत्र और साधारण परिवार से अपनी मेहनत द्वारा देश के सर्वोच्च पदों पर जाना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम हैइस मौके पर क्षेत्रीय महामन्त्री रामानन्द नन्हे, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, राधेश्याम कमलापुरी, सीताराम श्रीवास्तव, अमृत कुमार वर्मा, नागेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र जयसवाल, उमेश तिवारी, आलोक पाण्डेय, रमेश तिवारी, मनमोहन श्रीवास्तव, अनिल मिश्र, सुनील मिश्र, भूपेन्द्र सिंह राणा, अभिषेक सिंह, अशोक उपाध्याय, हरिकेश, रिंकू, आजाद गिरी, अतुल भट्ट, सचिन सिंह, सुनील सिंह, अनिल पाण्डेय, अमित शुक्ल, डब्बू श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Back to top button