Basti News:नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की हृदय गति रुकने से निधन

Basti News:नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की हृदय गति रुकने से निधन

उप्र बस्ती जिले हर्रैया कस्बे के नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. राम मिलन सिंह का बुधवार दोपहर को हृदयगति गति रूक जाने आकस्मिक निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। उनके मौत की खबर सुनकर विद्यालय के बगल उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। आजमगढ़ जनपद में अतरौलिया के मेहनगर निवासी डा. राम मिलन सिंह की नियुक्ति हिंदी के प्रवक्ता के पद पर वर्ष 1998 में आयोग से हुई थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे डॉक्टर राम मिलन सिंह ने तीन बार यूपीएससी परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंचे थे।वह मिलनसार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वर्ष 2021 में वह प्रधानाचार्य बने थे। बुधवार सुबह अचानक तबियत खराब होने पर आवास पर मौजूद पुत्र अमन व पत्नी उन्हें इलाज के लिए अयोध्या अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान हृदय गति रूक जाने से उनकी दोपहर में मौत हो गई। पत्नी के अलावा दो पुत्र अमन व चमन है। उनके शव को लेकर परिजन पैतृक गांव चले गए। हर्रैया। कस्बे के नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक डाक्टर राम मिलन सिंह का बुधवार दोपहर को हृदयगति गति रूक जाने आकस्मिक निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। उनके मौत की खबर सुनकर विद्यालय के बगल उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई।
आजमगढ़ जनपद में अतरौलिया के मेहनगर निवासी डाक्टर राम मिलन सिंह की नियुक्ति हिंदी के प्रवक्ता के पद पर वर्ष 1998 में आयोग से हुई थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे डॉक्टर राम मिलन सिंह ने तीन बार यूपीएससी परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंचे थे।वह मिलनसार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वर्ष 2021 में वह प्रधानाचार्य बने थे। बुधवार सुबह अचानक तबियत खराब होने पर आवास पर मौजूद पुत्र अमन व पत्नी उन्हें इलाज के लिए अयोध्या अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान हृदय गति रूक जाने से उनकी दोपहर में मौत हो गई। पत्नी के अलावा दो पुत्र अमन व चमन है। उनके शव को लेकर परिजन पैतृक गांव चले गए। वही अंतिम संस्कार होगा।

Back to top button