हमीरपुर में अप्राकृतिक यौन सम्बंध से गुस्साई पत्नी ने दांतो से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
हमीरपुर। आए दिन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से नाराज पत्नी ने पति का गुप्तांग काट दिया। शनिवार देर रात पति घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के अगले दिन रविवार को पत्नी ने कलक्ट्रेट पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से नाराज़ पत्नी ने मुंह से पति का प्राइवेट पार्ट काट कर लहुलुहान कर दिया। जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने शनिवार को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अगली सुबह उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरौली गांव निवासी रामू निषाद ( 35) शनिवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा।उसने डॉक्टरों से अपने प्राइवेट पार्ट में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने लहुलुहान हालत में उसका प्राथमिक उपचार किया। रामू ने डाक्टरों को भ्रमित करते हुए चोट लगने का गलत कारण बताया। जबकि साथ में मौजूद मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा प्राइवेट पार्ट में दांत से काटने की बात बताई।
पत्नी बोली-अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
जिला चिकित्सालय के डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला के अनुसार रामू अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। घटना के समय प्राइवेट पार्ट मुंह में होने के दौरान पत्नी बेहोश हो गई और उसके जबड़े आपस में भिंच गए। इससे पति चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन बच्चे मौके पर पहुंचे और महिला का जबड़ा दबाकर उससे अलग किया। इससे पति के प्राइवेट पार्ट से रक्त का स्राव होने लगा।
शहर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया था। महिला द्वारा लगाए गए मारपीट की बात पर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों को समझाकर भेज दिया गया है।