ट्रेन में गूंजी किलकारी मनकापुर रेलवे-स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को सुरक्षित प्रसव के बाद रवाना हुई ट्रेन बिहार

 

महिला लखनऊ बरौनी ट्रेन से कर रही थी यात्रा ट्रेन मे प्रसव पीडा उठने पर नजदीकी स्टेशन पर सुरक्षा कंट्रोल द्वारा दी गयी थी सूचना

 

गोण्डा।रेल यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीडा बढ जाने पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के सूझ-बूझ से महिला का सुराक्षित प्रसव कराया गया और जच्चा-बच्चा दोनो को पुनः रेल सफर के लिए रवाना हुए।

मनकापुर रेलवे-स्टेशन पर शुक्रवार को सुरक्षा कंट्रोल द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि लखनऊ-बराैनी क्लोन के कोच संख्या S-1 में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है।  उक्त ट्रेन को मनकापुर स्टेशन पर रुकवाया जा रहा है।आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक उदय राज मय हमराही के साथ माघ मेला सुरक्षा बंदोबस्त ड्यूटी पर थे।सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस को फोन करते हुए साथ उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सहायक उप निरीक्षक उदय गोड, मुख्य आरक्षीजैसवार रामसुंदर, बृजेश चौधरी, अमरदीप प्रजापति, आरक्षी विजय कुमार चौहान, जितेंद्र कुमार प्रेमी, मनोज कुमार सिंह व प्रवीण मिश्रा के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर उक्त गाड़ी को मौजूद होकर उक्त गाड़ी के कोच संख्या S-1 में पहुंच कर देखा तो बर्थ संख्या 49 पर प्रसव से पीड़ित महिला यात्री प्रियंका उम्र 30वर्ष पत्नी धीरज कुमार सिंह बिहार प्रांत के जिला सारण क्षेत्र ग्राम वंटमलीईया  जो प्रसव पीड़ा मे थी।इसी दौरान डायल108एंबुलेंस भी मौके पहुंच गई। परंतु उक्त महिला के पति द्वारा ट्रेन से उतरने से मना किया गया। महिला यात्रियों के सहयोग से पीड़ित महिला का प्रसव कराया गया। इस दौरान  निरीक्षक उदय राज हमराह स्टाफ के द्वारा उक्त महिलाओं को गर्म पानी, टॉवल, ब्लेड, सेफ्टी किट इत्यादि उपलब्ध करवाया गया। महिला ने प्रसव के दौरान एक पुत्र को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बाद प्रसव महिला के पति एवं यात्रियों द्वारा आरपीएफ की कार्यशैली से संतुष्ट होकर प्रशंसा करते हुए गाड़ी को चलाने की मांग की गई। इसके बाद स्टेशन मास्टर से वार्ता कर गाड़ी को गंतव्य के लिए लगभग 30 मिनट बाद प्रस्थान कराया गया।

Back to top button