अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्यवाही,बेटे अनुराग प्रजापति को लिया हिरासत में

अमेठी। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी ने मारा छापा। ईडी के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात। गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद।
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की करीबी गुड्डा देवी के आवास पर भी ईडी का छापा, केंद्रीय बलों की मौजूदगी में ईडी की छापेमारी जारी।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्यवाही,बेटे अनुराग प्रजापति को लिया हिरासत मे, विधायक मां महराजी देवी अस्पताल में भर्ती,12 घंटे की पूछताछ के बाद बेटे अनुराग को साथ ले गई ईडी।

Back to top button