घर से नाराज होकर जा रही महिला संग दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

घर से नाराज होकर जा रही महिला संग दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले में आठ मार्च को घर से नाराज होकर रोडवेज बस स्टैंड के लिए निकली महिला संग दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला पति से नाराज होकर घर से निकल गई थी। रास्ते में आरोपी महिला को रोडवेज बस स्टैंड छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। जाते-जाते धमकी दिया कि अगर जुबान खोली तो उसे और उसकी बेटी को मार डालेगा। पीड़िता ने घर जाकर सारी बात परिवार के लोगों को बताई। इसके बाद खुद कोतवाली बस्ती में घटना की तहरीर देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु की। पुलिस ने आरोपी को शहर के चननी शिवमंदिर के पास से गुरुवार को दिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने दुष्कर्मी की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था। इसका जिक्र उसने अपनी तहरीर में कर रखा था। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ट्रेस कर लिया।
कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी लौकिहवा गांव निवासी रियाज अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर मुल्जिम को जेल रवाना कर दिया गया।

Back to top button