दो बहनों को अगवा करने का आरोपी सोखा गिरफ्तार

दो बहनों को अगवा करने का आरोपी सोखा गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले तंत्र-मंत्र के बहाने एक कथित तांत्रिक ने दो बहनों को अगवा कर लिया था। पुलिस ने दर्ज केस के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तांत्रिक सुनील कुमार को उसके मोबाइल के लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया।

सुनील महिलाओं को झाड़-फूंक के नाम पर अपने जाल में फंसा लेता था। एक युवती व उसकी छोटी बेटी को भी लेकर भाग गया। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के फुटहिया से उसे धर दबोचा उसके साथ दोनों बहनों को भी बरामद कर लिया। मामले की तहकीकात कर एसआई रामसुरेश यादव ने बताया कि दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर अदालत के आदेश पर जेल रवाना कर दिया गया है।

Back to top button