बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन-बहनोई सड़क हादसे के शिकार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई सड़क हादसे का शिकार हुए हैं।

इस हादसे में पंकज के बहनोई राजेश तिवारी की मौत हो गई, जबकि पंकज की बहन सरिता को गंभीर चोट आई है।

उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पंकज के बहनोई राजेश को मुन्ना के नाम से भी जाना जाता था।

वह रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे।

इसी दौरान जीटी रोड में धनबाद के निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हुए।

कुछ महीने पहले ही अगस्त 2023 में पंकज ने अपने पिता को खोया था।

सड़क हादसा निरसा में शनिवार शाम 4 बजे के करीब हुआ।

हादसे में मौके पर ही राजेश की मौत हो गई।

वहीं, सरिता को गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विशेष यूनिट में उनका इलाज चल रहा है।

Back to top button