भाजपा सत्ता में आयी तो बदल जायेगा संविधान – पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी

भाजपा सत्ता में आयी तो बदल जायेगा संविधान - पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी

उप्र बस्ती लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये समाजवादी पार्टी, इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी द्वारा निरन्तर जन सम्पर्क जारी है। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बानपुर में आयोजित सभा में राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि उनका चुनाव मतदाता स्वंय लड़ रहे हैं। भाजपा के जुमले नाकाम होंगे और इण्डिया गठबंधन मतदाताओं के अपार सहयोग से जीत दर्ज करेगा। सपा प्रत्याशी ने कहा कि कड़ी धूप के बावजूद लोग जिस प्रकार से बदलाव के लिये एकजुट हो रहे हैं उससे तंय है कि केन्द्र में इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली। इण्डिया गठबंधन की सरकार जुल्म, अत्याचार से मुक्ति दिलाकर युवाओं को रोजगार, सरकारी नौकरी और किसानों को उनका अधिकार देगा।
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि धर्म के नाम पर नफरत पैदा कर भाई-भाई के बीच दीवार खड़ा कर ताकत के बल पर लोकतंत्र का अपहरण करने वाली भाजपा को सिरे से नकार देें। दो चरणों के मतदान के बाद अब स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं कि मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं। उन्होने सभा में उपस्थित नौजवानों, किसानों, महिलाओं का आवाहन किया कि वे बदलाव के लिये 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कहा कि देश और बस्ती में बेरोजगारी, मंहगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है। कहा कि यदि भाजपा सत्ता में पुनः आयी तो संविधान बदल देगी। संविधान ने ही गरीबोें, समाज के दबे कुचले लोगों को अधिकार दिये हैं। कहा कि मतदाता लोकतंत्र को बचाने के लिये मतदान करके साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाब देंगे। देश और बस्ती का नौजवान बदलाव के लिये निकल पड़ा है।
नुक्कड़ सभा को विजय विक्रम आर्य, राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रिका यादव, सदानन्द यादव, सईद सिद्दीकी, सुरेश यादव आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने जमीनी मुद्दे उठाये, कहा कि भाजपा ने देश के मतदाताओं के साथ धोखा दिया है। वक्त आ गया है कि मतदाता भाजपा के अहंकार को पस्त कर लोकतंत्र और संविधान बचा लें। सभा में भोला पाण्डेय, जगदीश चौधरी, रामधनी यादव, देवनाथ यादव, शिरोमणि पाल, अमर अग्रहरि, निर्मल यादव, विश्वनाथ यादव, मो. स्वालेह, कैश मोहम्मद, रंगीलाल चौधरी, बालकेरन यादव, रामकिशुन चौधरी, प्रेमचन्द्र यादव, महेन्द्रनाथ, योगेन्द्र कुमार के साथ ही इण्डिया गठबंधन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलायें और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button