शराब में जहर देकर हत्या के आरोप में दर्ज केस दर्ज

शराब में जहर देकर हत्या के आरोप में दर्ज केस दर्ज

उप्र बस्ती पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति की दो दिन पहले शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि एक महिला व कुछ अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण बुलाकर शराब में विषैला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुरानी बस्ती पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या व जहर देने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार भरवलिया निवासी राम दौर चौहान बुधवार शाम को लगभग सवा छह बजे पास के गोबरहिया गांव में शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने लगी। इसकी किसी ने उनके बेटे विमल चौहान को जानकारी दी। विमल चौहान के मुताबिक वह मौके पर गया तो पिता की हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्होंने बताया कि संतोषी शुक्ला पत्नी स्वर्गीय राजकुमार शुक्ला, शुभम शुक्ला एवं उनके साथ तीन अन्य साथियों ने कुछ मिलाकर पिला दिया। इसका उसने वीडियो भी बनाया। हालत बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल ले गए,जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विमल चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। पहले तो पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी मगर शुक्रवार को दोनों नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

Back to top button