पन्ना टाइगर रिजर्व की हथिनी मोहनकली व कृष्णकली ने जनेे दो बच्चे

 

बुन्देलखंड के पन्ना टाइगर रिजर्व में यहां की हथिनी मोहन कली और कृष्ण कली ने एक-एक शिशुओं को जन्म दिया। यह देखकर पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी खुशी से झूम उठे। जंगल मे मंगल मनाया जाने लगा। बधाइयाँ गूंज उठी। बाजे बजने लगे। सबने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।पन्ना टाइगर रिजर्व मे हाथियों का परिवार बढने से सभी लोग खुशी से आल्ह्वादित हो उठे।
बांदा जिले की सरहदी सीमा पर स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व मे शुक्रवार की भोर हथिनी मोहनकली ने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं, दूसरी हथिनी कृष्णकली ने भी एक बच्चे को जन्म दिया। टाइगर रिजर्व के कर्मियों ने इसकी जानकारी
अधिकारियों को दी। जंगल में मंगल हो गया। तत्काल ही मोहनकली और कृष्णकली के गज शिशुओं को उपचार दिया गया। शनिवार को दोनो नवजात गज शिशुओं का डाक्टरों ने विशेष चेकअप किया। अधिकारियों ने बताया कि मोहनकली ने एक नर और कृष्णकली ने एक मादा शिशु को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों गज शिशु स्वस्थ हैं। नवजात शिशुओं का वजन भी सामान्य हैं। दोनो स्वस्थ बताये गये हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या 21 के आसपास बताई गयी है। यहां के कर्मचारी हाथियों का उपयोग टाइगर रिजर्व मे पलने वाले टाइगर और अन्य वन्य प्राणियों पर नजर रखने और उनकी गणना करने के लिये करते हैं। यहां टाइगरों के अलावा हाथियों,हिरण,मगरमच्छ,आदि वन्य प्राणियों का भी विशेष ख्याल रखा जाता है।

Back to top button