जानवरों के अंग के साथ सिक्किम का एक नागरिक नेपाल सीमा पर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: भारत नेपाल की खुली सीमा पानी टंकी से एसएसबी की टीम ने जानवरों के अंग के साथ सिक्किम के एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम डंबर सापकोटा (29) है, जो नेपाल का रहने वाला है। एसएसबी 41 बटालियन के जवानों ने नेपाल में प्रवेश करने से पहले चारपहिया वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन में विभिन्न जानवरों के अंगों को देख कर एसएसबी 41 बटालियन के जवानों के भी होश उड़ गए। वाहन से सिक्किम से हिरण के 5 सींग, 30 साही के कांटे, हिरण की खोपड़ी, साँप के कंकाल और हिमालयन गोरल के सिंह बरामद किए गए है।एसएसबी ने गिरफ्तार आरोपी और जानवरों के अंगों को टुकरियाझर वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है की पकड़े गए आरोपी का किसी इंटरनेशनल वन्य जीवजंतु तस्कर गिरोह से संबंध है या नहीं?।रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button