दो गुटों के झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, दो घायल

पटना: सारण लोकसभा सीट पर हुए 5 वें चरण के मतदान के बाद मंगलवार (21 मई) को दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को सारण के कुछ मतदान केंद्रों पर हंगामा हुआ था और मारपीट की घटना हुई थी। घटना के बाद इलाके में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने BJP के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है।क्या थी विवाद की वजह?: RJD की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के एक मतदान केंद्र के पास पहुंचने के बाद BJP के कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद हालांकि पुलिस ने मामले को निपटा दिया था और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया। इस मामले में मंगलवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है।2 लोग अस्पताल में भर्ती:पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि RJD और BJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था. उसी विवाद में कुछ लोगों ने गोलीबारी की. तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है. दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।इंटरनेट सेवा बाधित के लिए डीएम ने प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। वहीं इस घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायलों को पटना रेफर किया गया है। ये पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक का है। मंगलवार की सुबह चुनावी रंजिश में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग जख्मी हो गए । दोनों को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं कांच की बोतलों से हमले में भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना के बाद दो गुटों में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की शाम आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के खिलाफ हंगामा और पथराव हुआ था। जिसमें एक गुट के लोग रोहिणी को चिल्ला-चिल्ला कर अभद्र बातें बोल रहे थे। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। लेकिन आज सुबह दोनों पक्षों के लोग जुटे थे । इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और शीशे की बोतल से एक दूसरे पर लोगों ने हमला करना शुरू कर दिया। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद फायरिंग शुरू हो गयी जिसमें बड़ा तेलपा मोहल्ले के नागेंद्र राय के 26 वर्षीय पुत्र चंदन राय को गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी। इस दौरान शंभू राय का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू राय और विदेशी राय का 40 वर्षीय पुत्र मनोज राय भी जख्मी हो गए। दोनों बड़ा तेलपा मठिया के रहने वाले हैं।घटना की सूचना मिलते हैं अपर पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से लेकर छपरा सदर अस्पताल तक भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button