सपा प्रमुख पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दर्ज कराया केस

बहराइच : चुनावों के दौरान राजनैतिक दलो व उनके समर्थकों में आरोप प्रत्यारोप आम बात है। वही एक व्यक्ति ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चित्र पर माल्यार्पण व आपत्तिजनक पोस्ट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर खैरीघाट थाने में एक को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है ।
सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव की तहरीर पर खैरीघाट थाने के चौकसाहार के मजरे महंतपुरवा निवासी बलदेव गुप्ता पर थाने में भावनाओं को आहत करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बलदेव गुप्ता की ओर से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 19 मई की रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चित्र को पोस्ट कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात भी शुरू कर दी है।

Back to top button