रेप पीड़िता ने रायबरेली कोतवाली में खाया जहर तब हुआ मुकदमा दर्ज
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2024/06/roaming-loga-new-3-780x325.jpg)
रायबरेली। न्याय न मिलने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने ऊंचाहार कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। इसी से परेशान महिला ने आज शाम कोतवाली परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे कोतवाली में हड़कम्प मच गया।