उत्तर प्रदेश में नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें : शर्मा

लखनऊ : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले चार साल में बिजली दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। आगे भी बिजली की दरें न बढ़ें, प्रदेश सरकार का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार बिजली दरों को बढ़ाने में नहीं बल्कि कम करने में विश्वास करती है। अप्रैल, 2023 से किसानों के निजी नलकूप के बिजली बिलों को माफ कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 30,618 MW बिजली की अधिकतम मांग को पूरा किया गया है। पूरे देश में सबसे ज्यादा 655.66 मिलियन यूनिट बिजली आपूर्ति प्रदेश में एक दिन में की गई। यूपी सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए महाराष्ट्र से भी 4000 से 5000 MW अधिक आपूर्ति कर रेकॉर्ड बना रहा है।

Back to top button