जीजा के साथ गांव जा रही साली ने केन नदी में छलांग लगाकर जान दी

बांदा। एक युवती ने पुल से केन नदी में छलांग लगा दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
हमीरपुर जिले के भैसमरी गांव की 22 वर्षीय रोशनी 23 मई को अपनी बड़ी बहन शरीफन की ससुराल कमासिन गई थी। वहां पर उसकी बहन की दो बेटी सोनमऔर निशा, की शादी थी। शादी कार्यक्रम निपटाने के बाद शनिवार की दोपहर वह अपने जीजा रमजानी के साथ बाइक में बैठकर अपने घर भैसमरी जा रही थी। जैसे ही रमजानी पुल के ऊपर बाइक लेकर पहुंचा तभी रोशनी ने कहा कि उसे चक्कर आ रहे है बाइक खड़ी कर दो। रमजानी ने जैसी ही बाइक रोकी, रोशनी बाइक से उतरकर केन नदी में छलांग लगा गयी। जब तक वह नदी पहुंचा तब तक उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोशनी को एंबुलेस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई पप्पू ने बताया कि वह तीन बहनो में सबसे छोटी थी। खुदकुशी करने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।