पेड़ पर लटकता मिला रेप के आरोपी का शव मंचा हड़कप
पेड़ पर लटकता मिला रेप के आरोपी का शव मंचा हड़कप

उप्र बस्ती जिले के नगर थानाक्षेत्र के बेलाड़ी गांव में मंगलवार की सुबह बाग में एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवक के खिलाफ दो दिन पूर्व रेप का केस दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार बेलाड़ी गांव निवासी सुड्डू सिंह (45) की गांव के निकट आम के पेड़ पर फंदे पर लटकता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पूछे जाने पर बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।
बेलाड़ी गांव निवासी सुड्डू सिंह (45) के खिलाफ दो दिन पूर्व रविवार को नगर थाना पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। अभी पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर ही रही थी। सुड्डू सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाले पीड़िता के पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर किया है।
प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह की ने बताया कि सुड्डू के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल की जा रही है।