भगवामय हुआ वाराणसी का मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय

 

*संघ के तरफ़ से मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को अंग्रेजी नव वर्ष की दी गई बधाई*

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के तरफ से मंडल अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को अंग्रेजी कैलेंडर नव वर्ष की शुभकामना और बधाई दी गई।

सैकड़ो की संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केशरिया भगवा साफा बांधकर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के साथ मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामना और बधाई देते दिखे।

शुभकामना देने वालों में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर राय, विभाग प्रमुख काशी क्षेत्र राकेश पांडे, जोनल अध्यक्ष अरविंद कुमार, मंडल मंत्री हरि नारायण शर्मा, संगठन मंत्री विकास केशरी, सहायक मंडल मंत्री आर के गिरी, शाखा मंत्री एवं शाखा अध्यक्ष डी के शर्मा एवं आशुतोष दुबे, रंजीत कुमार, सर्वेश मौर्य, राजीव सिंह, रंजीत कुमार, अशोक, बिरजू, महेंद्र नाथ, सुरेंद्र, शिवम के साथ कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button