विवाद सुलझाने गए थानाध्यक्ष पर पथराव सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

विवाद सुलझाने गए थानाध्यक्ष पर पथराव सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

उप्र बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के बंजरिया सूबी ग्राम पंचायत के लोनिहाटा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान हुए पथराव में थानेदार भी घायल हो गए। डायल 100 के सिपाही पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के रामलौट और राहुल चौहान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मारपीट दो पक्षों के बीच होने लगी। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगा। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पांडेय ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास शुरू किया।इस बीच दोनों तरफ से छत से ईंट पत्थर पुलिस के ऊपर चलने लगा। हमले में थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पांडेय के दाहिने हाथ में चोट लग गई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से हालत को नियंत्रित किया। घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंची डायल 112 के सिपाही पर एक पक्ष ने बोलेरो चढ़ाने का भी प्रयास किया। दुबौलिया पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं दोनों पक्षों के तरफ से कुछ लोग गम्भीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। थानेदार का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। कानून को हाथ में लेने वालों पर उचित कारवाई होगी।

Back to top button