दुधेश्वर नाथ मंदिर छरदही पर आल्हा सम्राट गायक फौजदार सिंह के आल्हा सुन रोमांचित हुए दर्शक

दुधेश्वर नाथ मंदिर छरदही पर आल्हा सम्राट गायक फौजदार सिंह के आल्हा सुन रोमांचित हुए दर्शक

उप्र बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड के दुधेश्वर नाथ मंदिर छरदही परिसर में सावन के चौथे सोमवार को आल्हा गायन का आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने विधि विधान से पूजा अर्चन कर किया। इसके बाद जौनपुर के प्रख्यात आल्हा सम्राट गायक फौजदार सिंह ने सरस्वती वंदना कर महोबागढ़ की लड़ाई का वर्णन कर लोगों में उत्साह भरा। छरदही में सोमवार को आल्हा गायक फौजदार सिंह ने रोचक प्रस्तुति दी। तीर्थ सागर कारगिल की लड़ाई और मांडवगढ़ की लड़ाई, इंदल हरण व पलख बुखारा नैनागढ़ की लड़ाई का वर्णन सुन श्रोता रोमांचित हुए। मंच पर राजपूताना भेष धारण किए हाथ में तलवार लिए आल्हा सम्राट फौजदार सिंह पहुंचे तो पंडाल में बैठे लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए स्वागत किया। फौजदार सिंह ने चिर-परिचित अंदाज में ‘बड़े लड़ैया महोबा वाले जिनसे हार गई तलवार’ सुनाया तो लोग उत्साहित हो गए। उन्होंने आल्हा के माध्यम से समाज में बढ़ रहे कुरीतियों पर तंज कसते हुए आधुनिकता की दौड़ में विलुप्त हो रही लोक गायकी पर चिंता जाहिर की।
इस मौके पर महंत रामदास, अभिषेक दुबे, महंतपाल, बालकृष्ण तिवारी, राम प्रकाश यादव, सदरुद्दीन अंसारी, प्रमोद पांडेय, सोनू यादव, बृजेश कुमार, अजय पाल, रामचन्दर यादव, सच्चिदानंद, हरिगोविंद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।।

Back to top button