सदर तहसील के लेखपाल संघ के अशोक तिवारी अध्यक्ष व देवेंद्र मंत्री
सदर तहसील के लेखपाल संघ के अशोक तिवारी अध्यक्ष व देवेंद्र मंत्री

उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा बस्ती सदर के नवीन कार्यकारणी का चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में हुआ। निर्वाचन अधिकारी शुभम सेन की अध्यक्षता में हुए चुनाव के दौरान अशोक तिवारी अध्यक्ष व देवेंद्र मंत्री निर्वाचित हुए। मंगलवार को तहसील सभागार में जिला अध्यक्ष लेखपाल संघ रामसुमेर, जिला मंत्री अंकित चौधरी, पंकज सिंह व संतोष चौधरी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दो उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। मतदान में अशोक तिवारी ने दिनेश वर्मा को पराजित किया।
वरिष्ठ उपाधक्ष पद पर महेंद्र यादव ने संजीव यादव को, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश सीपी ने अरविंद सिंह को, मंत्री पद पर देवेंद्र कुमार ने विवेक कुमार को, उप मंत्री अर्पित श्रीवास्तव ने अल्का निषाद को, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह ने वीर चन्द को तथा सम्प्रेक्षक पद पर विक्की ने रामजी को पराजित किया। इस चुनाव में सभी पदों पर निर्वाचन हुआ, एक भी पद निर्विरोध नहीं हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों को कमलभान पाण्डेय, रणवीर सिंह, जियालाल, आमोद आर्य, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, मिथलेश, भगवान तिवारी, शिव मूरत, संजय चौधरी, वरुण शुक्ला, विनोद कुमार, आलोक, रवीश सिंह आदि ने बधाई दी।