हरदोई में महिला सिपाही को दी गयी अंतिम सलामी
हरदोई जिले के थाना कासिमपुर पर तैनात महिला आरक्षी शशि सिंह की दुर्घटना में बीती रात मौक्त हो गयी थी,मृतका का पार्थिव शरीर थाना कासिमपुर परिसर में रखकर शोक सलामी दी गयी।
बता दें कि मंगलवार रात करीब आठ बजे कासिमपुर थाना में तैनात महिला सिपाही शशि सिंह थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रणवीर सिंह, सिपाही शुभम कुमार, मनोज कुमार पुलिस जीप से किसी काम से जा रहे थे तभी गौसगंज मार्ग पर जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट की गयी। जिसमें चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए।महिला सिपाही शशि सिंह व शुभम को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने शशि सिंह को मृत घोषित कर दिया था।
बुधवार सुबह मृतक महिला सिपाही शशि सिंह का पार्थिव शरीर थाने लाया गया जहां एसपी नीरज जादौन,एएसपी नृपेन्द्र सहित पुलिस अधिकारियों ने थाने पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर व पार्थिव शरीर को कंधा देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा मृतक महिला आरक्षी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा हरसंभव सहायता के लिए आश्वाशन दिया गया।