गाली-गलौज का बिरोध करने पर युवक को पीटकर मार डाला
बांदा. गाली-गलौज का बिरोध करने पर युवक को पीटकर मार डाला। पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी 45 वर्षीय इंदल उर्फ इद्रपाल वर्मा चार साल से मटौध थाना क्षेत्र के हरसिन थोक में निजामुददीन के मकान में किराए से रहता था। वह मोची गिरी का काम करता था। रविवार की शाम वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में गिरधारी की दुकान के पास बैठ गया। तभी पड़ोसी राजू प्रजापति शराब के नशे में उसे गाली गलौज करने लगा। इंदल ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि राजू ने इंदल को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहंुचे बहनोई अवधेश ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष मटौध संदीप पटेल का कहना है कि इंदल नशे का आदी था। पहले वह अपने बहनोई अवधेश निवासी गुरहा थोक मटौध के साथ रहता था। वह नशे में अक्सर उत्पात मचाता था। इस वजह से बहनोई ने उसे घर से हटा दिया था। तभी से वह किराए के मकान में रहने लगा। वह रात को नशे में घर जा रहा था। इंदल ने राजू को गाली-गलौज कर दिया। इसी बात पर उसने पीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बहनोई अवधेश की तहरीर पर आरोपित राजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।