गुलमा के रांची मैदान में बीर बिरसा मुंडा के प्रतिमा का हुआ अनावरण
एक हजार पौधा लगाने और आदिवासी बच्चों को तीरंदाजी प्रशिक्षण देकर ऑलंपिक में भेजने का किया आईजी ने किया वादा
अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से 7 किलोमीटर दूर गुरमा चाय बागान मैदान यानी रांची मैदान में आज समारोह पूर्वक वीर विरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह आयोजन भारतीय मूल निवासी संगठन गुलमा शाखा द्वारा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्री परेश तिर्की सम्मानीय सभासद, एमओडी, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अनुसूची जनजाति विकाश विभाग गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन एवं अध्यक्ष, केंद्रीय समिति, भारतीय मूल निवासी संगठन, विशेष अतिथि श्री सुधीर कुमार महानिरीक्षक एफटीआर मुख्यालय, एसएसबी, सिलीगुडी मौजूद थे। इस मौके पर परंपरागत तरीके के नृत्य गीत के साथ कार्यक्रम में वीरसा मुंडा की महानता और योद्दा के गुणों का बखान किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महानिरीक्षक एफटीआर मुख्यालय, एसएसबी, सिलीगुड़ी सुधीर कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में एसएसबी की ओर से 1000 पौधा लगाने का प्रण लेते है आपसभी को स्थान देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विरसा मुंडा ने अग्रेजों को तीर धनुष के माध्यम से देश से खदेड़ने का काम किया था। आज भी आदिवासी समाज का यह परंपरागत हथियार है। हम इस मंच से आप सभी को विश्वास दिलाते है कि यहां के बच्चों को हम तीरंदाजी में प्रशिक्षण करेंगे। उसके बाद यहां के बच्चों को ओलंपिक में भेजने का काम करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप सभी अनुशासित और नशा से दूर रहना होगा।