शिक्षक दिवस पर बस्ती जिले के शिव प्रसाद को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
शिक्षक दिवस पर बस्ती जिले के शिव प्रसाद को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
उप्र राज्य सरकार ने वर्ष 2022 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक उत्कृष्ट शिक्षक को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस संबंध में बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों से एक शिक्षक अथवा शिक्षिका के नामों की सूची जारी कर दी। बस्ती जिले में कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर सदर के शिव प्रसाद को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिन्हें शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 75 जिलों के 75 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के नामों को अनुमोदन प्रदान की।
सदर ब्लॉक के परसा जागीर गांव में स्थित कंपोजिटव परिषदीय विद्यालय एक ऐसा विद्यालय है जो निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस विद्यालय में आडियो-वीडियो के माध्यम से पढ़ाई होती है। इसके अलावा खेल, संगीत भी बच्चों को सिखाया जाता है। विद्यालय को स्मार्ट क्लास बनाया गया है।