किसान के घर के सामने से 166 बोरी गेहूं व ट्रैक्टर-ट्रॉली उठा ले गए चोर

किसान के घर के सामने से 166 बोरी गेहूं व ट्रैक्टर-ट्रॉली उठा ले गए चोर

उप्र बस्ती जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार की रात चोरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 166 बोरी गेहूं उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाने पर हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोंरेसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम सीसीटीवी की मदद से भी चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पड़री निवासी रामनयन प्रजापति पुत्र भगवानदीन ने बताया कि बुधवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 166 बोरी गेहूं लादकर घर के सामने स्कूल के पास खड़ा किया था। गुरुवार की सुबह बस्ती मण्डी मे बेचने के लिए ले जाना था। आधी रात में चोर ने गेहूं लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को चुरा ले गए। सुबह उठने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब देखकर रामनयन के होश उड़ गए। ड्राइवर से पूछताछ किया तो पता चला कि वह भी घर पर ही है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। रुधौली पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Back to top button