Author: Roaming Express

उप्र बस्ती में जनपद स्तरीय रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन बीएसए कार्यालय के परिसर में रविवार को किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तथा जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्र का बुके और स्मृति देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 14 ब्लॉक और नगरक्षेत्र के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचाार्य राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, प्रवक्ता गृह विज्ञान राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, प्रतिष्ठित होटल के एक कुक, स्वास्थ्य अधिकारी जिला महिला…

Read More

बस्ती जिले मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के अवसर पर रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा द्वारा 100 गांवों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘राम जी का पेड़ा’ बनाने के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता की पहली किस्त जारी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित बगलामुखी पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुजी उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने जय श्री राम के नारों के साथ गुरुजी और मनीष मिश्रा का स्वागत किया। पहल संस्था के संरक्षक…

Read More

उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में गुझिया की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। दुकान के प्रपोराइटर ने बताया कि दाम तय करते समय गरीब से लेकर अमीर तक सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। दुकान पर केसर गुझिया, सादी मेवे युक्त गुझिया, चाशनी वाली गुझिया तथा मावा-मेवे की गुझिया उचित कीमत पर उपलब्ध हैं। बाजार में इस समय केसर चाशनी और बेक्ड गुझिया की विशेष मांग देखी जा रही है। इसके साथ ही स्वाद बदलने के लिए नमकीन की भी कई वैरायटी मौजूद हैं, जिनमें मठरी, सादा नमकीन, मखाना,…

Read More

उप्र बस्ती जिले में साइबर क्राइम थाना और साइबर स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजाज फिनसर्व और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 40 हजार रुपये के इनामी आरोपी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड, 3 फर्जी आईकार्ड तथा बैंक खातों और डेबिट कार्ड से संबंधित बड़ी मात्रा में दस्तावेज व डिटेल्स बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान…

Read More

उप्र बस्ती जिले में होली पर्व के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। करवल कॉलोनी में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान करवल कॉलोनी निवासी शांति देवी पत्नी राजकुमार के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। मौके पर लगभग 350 लीटर लहन…

Read More

उप्र बस्ती जिले गौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ डाबर में केक खाने के बाद 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पड़ोस का तीन वर्षीय बच्चा बीमार हो गया अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ आक्रोश भी व्याप्त है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महुआ डाबर निवासी संतोष कुमार सिंह का पुत्र अमन सिंह (18 वर्ष) गांव की एक दुकान से केक खरीदकर लाया था। परिजनों का कहना है कि केक खाने के कुछ ही देर बाद अमन की तबीयत अचानक…

Read More

संवाददाता पंकज सिंह बस्ती जिले में सुरेन्द्र नगर कटरा स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में शनिवार, 28 फरवरी को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया। समारोह के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने राधा-कृष्ण को रंग-गुलाल अर्पित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने ‘होली खेलै रघुवीरा अवध में’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। होलिका दहन, हिरण्यकश्यप वध और नरसिंह अवतार की झांकियां आकर्षण का…

Read More

बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बस्ती सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के भांजे शैलेश यादव की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सिद्धार्थनगर से बस्ती की ओर आ रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक शैलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद…

Read More

संवाददाता नरेंद्र त्रिपाठी बस्ती। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 105 करोड़ 23 लाख 11 हजार 862 रुपये का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि जनअपेक्षाओं और सभासदों की मंशा के अनुरूप महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं पार्कों का निर्माण चरणबद्ध ढंग से कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित बजट में कुल आय 105 करोड़ 23 लाख 11 हजार 862 रुपये तथा व्यय 105 करोड़ 17 लाख 77 हजार रुपये निर्धारित है।…

Read More

16 से 20 मार्च तक होंगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं, 30 को आएगा परिणाम उप्र बस्ती जिले के 2,074 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। 21 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा, जबकि 30 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे तथा अभिभावकों को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाई जाएंगी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.75 लाख लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार…

Read More