देश में आज कोविड के 163 नए केस सामने आए

अचानक हो रही मौत/हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं के जांच की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने आईसीएमआर को सौंपी

नईदिल्ली।देश में आज कोविड के 163 नए केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि चीन और जापान में जो केस बढ़ रहे हैं, उसका असर 20 से 35 दिनों में भारत मे भी दिख सकता है। अलर्ट रहने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर COVID-19 के लिए एक नई एडवाइजरी जारी करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नाक से दी जानी वाली वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है और बहुत जल्द लोग nasal वैक्सीन भी ले सकेंगे। nasal वैक्सीन की दो बूंद दी जायेगी। लोग बूस्टर डोज़ के रूप में भी इसे ले सकते है। covin app पर भी इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी। आज तक देश में 220 करोड़ कोविड के डोज़ दिए जा चुके हैं जो निश्चित ही पूरे विश्व में एक कीर्तिमान है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने अचानक हो रही मौत/हार्ट अटैक की बढ़ती घटना और इसपर लोगों की चिंता को नोटिस में लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने ऐसी मौत के कारणों की जाँच और उसपर रिसर्च कर रिपोर्ट बनाने की ज़िम्मेदारी ICMR को दी है। उम्मीद करते हैं, इससे जो बात निकलेगी, उससे आगे कई जान बच सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button