डकैती में शामिल 20 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, सिहानी गेट पुलिस ने पकड़ा

डकैती में शामिल 20 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, सिहानी गेट पुलिस ने पकड़ा
गाजियाबाद।पुलिस के मुताबिक नजमा ने गिरोह के सरगना आलम और 10 अन्य सदस्यों के साथ जुलाई 2020 में चिरंजीव विहार निवासी भोपाल शर्मा के घर में एक करोड़ की डकैती डाली थी।बांग्लादेशी गिरोह की सदस्य और डकैती समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रही 20 हजार की इनामी महिला नजमा को सिहानी गेट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। नजमा चिरंजीव विहार में दो साल पहले हुई डकैती की वारदात में भी शामिल थी। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। नजमा कविनगर थाने से पहले जेल जा चुकी है।दिल्ली के मंडावली की रहने वाली नजमा कविनगर थाने में दर्ज एक मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटी थी। इसके बाद से वह फरार थी। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएचओ सिहानी गेट ने टीम के साथ शनिवार को उसे घर से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक नजमा ने गिरोह के सरगना आलम और 10 अन्य सदस्यों के साथ जुलाई 2020 में चिरंजीव विहार निवासी भोपाल शर्मा के घर में एक करोड़ की डकैती डाली थी। डकैती की इस घटना का पुलिस ने बाद में खुलासा कर लिया था। इसके कई अन्य साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गैंग के कई अन्य साथी अभी भी वांछित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button