शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

उप्र बस्ती जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि छावनी थाना क्षेत्र का रहने वाला रोहित कुमार निषाद उनके संपर्क में आया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद उसने शादी करने का झांसा दिया। इस बात का फायदा उठाकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी के लिए युवती ने दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। पीड़िता ने हर्रैया थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मुकदमे की जांच महिला निरीक्षक अनीता यादव को सौंपी गई है।