तीन बार के विधायक सपा नेता राम ललित चौधरी ने थामा सुभासपा का दामन
तीन बार के विधायक सपा नेता राम ललित चौधरी ने थामा सुभासपा का दामन
उप्र बस्ती जिले में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शनिवार को रोडवेज के पास ने तीन बार के विधायक और सपा नेता राम ललित चौधरी को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुभासपा का हाथ थाम लिया। राम ललित चौधरी ने बताया कि अब सपा पहले जैसी नहीं रही। पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पार्टी नेतृत्व लंबे समय से अनदेखा कर रही है। इससे वे उपेक्षित महसूस कर रहे थे।अपने समर्थको के साथ सुभासपा का दामन थामा है।
सुभासपा में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। ओपी राजभर ने कहा कि लोक सभा का चुनाव गठबंधन से लड़ा जाएगा। पूर्व विधायक राम ललित चौधरी राम ललित के पार्टी में आने से सुभासपा जिले में अधिक मजूबत होगी। कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाएं और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें।
इस मौके पर महादेवा विधायक दूधराम, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष, बृजभूषण मिश्रा, जिलाध्यक्ष अमन राजभर, पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध, महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल, राहुल निषाद, फूलचंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजभर, राजेश राजभर, अवधराम चौधरी मौजूद रहे।