पार्टी को मजबूती के लिए अधिक से अधिक से बनाए सदस्य-विधायक दूधराम

पार्टी को मजबूती के लिए अधिक से अधिक से बनाए सदस्य-विधायक दूधराम

उप्र बस्ती जिले में प्रेस क्लब में शुकवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर , प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा ,पूर्व विधायक राम ललित चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजभर ने किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि सुभासपा को सभी जातियों और समुदाय का सर्मथन मिल रहा है। कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव के लिए सक्रिय हो जाए।

विधायक दूध राम ने कहा कि लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाये जिससे पार्टी और मजबूत हो आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा जनप्रतिनिधि जीतकर सदन में जाएगें तो गरीबो के हक के लिए लड़ाई लड़ सकेंगें। तभी गरीबों का अधिकार मिलेगा।

पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नीतियों ठीक न होने के कारण छोड दिया हूं अब पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात कार्य करूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा ने वीरेंद्र मिश्र को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष और पूर्वाचल का प्रभारी नियुक्ति किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमन राजभर, डॉक्टर संजय चौहान, सुनील कुमार पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष, फूलचंद श्रीवास्तव ,अरविंद उपाध्याय , अवध राम चौधरी , लक्ष्मी देवी राजभर ,उमेश राजभर,राजेश राजभर ,रामसहाय राजभर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button