मुख्यमंत्री आज देंगे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए जाएंगे। 26 फरवरी 2023 को 11:00 से 12:00 तक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में उपनिरीक्षक ना0पु0 एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 के अंतर्गत उपनिरीक्षक ना0पु0, प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर चयनित एवं चिकित्सीय परीक्षण/ चरित्र सत्यापन में उपयुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।