बुलडोजर की मदद से हटा चकमार्ग पर अवैध कब्जा
बुलडोजर की मदद से हटा चकमार्ग पर अवैध कब्जा
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/10bst78_10082022_3819_KC3-780x470.jpg)
उप्र सदर तहसील के नूरचक व जलालपुर में चकमार्ग पर अवैध कब्जे को तहसीलदार सत्येंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में खाली कराया गया। बुलडोजर लेकर पहुंचे तहसील कर्मियों को देखकर ग्रामीण में हलचल मच गई।
तहसीलदार ने बताया की मार्च 2021 में तत्कालीन तहसीलदार पवन कुमार जयसवाल द्वारा जलालपुर व नूरचक में चकमार्ग पर कब्जे को खाली कराने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद कब्जेदारों ने इसे खाली नहीं किया। आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया की छह माह से कब्जेदार को कब्जा हटाने की नोटिस जारी की जा रही है। बावजूद इसके उनके द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। मौके पर थानाध्यक्ष नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।