क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय जगह-जगह हुआ स्वागत

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय जगह-जगह हुआ स्वागत

उप्र बस्ती जिले में भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय शुक्रवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे। उनका घघौवा से लेकर हड़िया तक जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी की रीति-नीति और योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए जनता का भरोसा जीतें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ जीतेगी। पॉलीटेक्निक चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और पूर्व विधायक संजय जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, विक्की चौधरी, मनोज सिंह, अजय सिंह गौतम, अमरनाथ सिंह, श्यामसुन्दर अग्रहरी, राजू जायसवाल, मालती देवी, ऊषा देवी, रजा मुहम्मद आदि ने स्वागत किया।

Back to top button