जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में बस्ती मंडल को मिला पहला स्थान

जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में बस्ती मंडल को मिला पहला स्थान

बस्ती मंडल ने आइजीआरएस (शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल) पर जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान मिला। बस्ती मंडल के साथ संयुक्त रूप से झांसी, अलीगढ़, मेरठ व मुरादाबाद को भी पहला स्थान मिला है। बस्ती मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में शासन से संचालित जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में प्रदेश स्तर से हर माह रैंकिंग जारी की जाती है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में समय अवधि और फीडबैक के आधार पर इसकी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार होती है। मूल्यांकन रिपोर्ट के बाद शासन इसकी रैंकिंग जारी करता है। गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध फीडबैक युक्त निस्तारण में प्रदेश में बस्ती मंडल को अव्वल स्थान मिला है। लेकिन जिलों की स्थिति बेहतर नहीं है। बस्ती जिला प्रदेश में 52, संतकबीरनगर 66वें और सिद्धाथनगर 67 वें स्थान पर है। पुलिस की शिकायतों के निस्तारण में बस्ती को 60वां स्थान प्राप्त हुआ है।मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बताया की आईजीआरएस निस्तारण में बस्ती मंडल प्रदेश में प्रथम स्थान टीम मैनेजमेंट व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से मिला है।

Back to top button