भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

उप्र बस्ती जिले में भारतीय कुर्मी महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मेलन शनिवार से सरदार पटेल स्मारक संस्थान ‘कुर्मी बोर्डिंग’ में शुरू हुआ। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया व राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मोर्चो पर व्यापक विमर्श कर निर्णय लिए गए। जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र पटेल ने प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मत से पारित किया गया।
महासभा में जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। गुजरात के जूनागढ़ से आए जेके थिसिया ने कुर्मी समाज के इतिहास, संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज कुर्मी समाज देश के विभिन्न हिस्सों में अपना बेहतर योगदान कर रहा जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये महासभा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपी चौधरी ने की। सम्मेलन के पहले दिन आरके सिंह पटेल, विधायक डॉ. एचएन सिंह, बृजेश पटेल, इं. भगवान चौधरी, अंशु सिंह पटेल, गौरव सिंह पटेल, अंजुला पटेल, डॉ. कृष्णभान सिंह, छेदी सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Back to top button