गौरा चौराहें पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया भब्य स्वागत

गौरा चौराहें पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया भब्य स्वागत

उप्र बस्ती जिले में बस्ती-बॉसी मार्ग के गौरा चौराहें पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का स्वागत अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी के नेतृत्व मे सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने फूलमाला पहनाकर किया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा सड़क मार्ग से बस्ती से सिद्धार्थ नगर जा रहें थे। कार्यकर्ताओं का हुजुम देख ऊर्जा मंत्री अध्यक्ष संजय चौधरी के आवास पर 30 मिनट तक रूके रहें। कार्यकर्ताओं ने शिकायत किया कि इस वक्त गाँऊखोर व ब्योतहरा फिडर से आम लोगों को पर्याप्त विजली नहीं मिल पा रहीं है। बिजली की कटौती से क्षेत्र के लोग काफी परेशान है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने शहर हो या गाँवो को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। इस मौके पर एमएलसी सुभाष यदुवंश, ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार, दुष्यन्त सिंह, शैलेन्द्र दूबे, विक्की चौधरी, यशपाल सिंह यादव, अमर दिवाकर, पंकेष चौधरी, अरूण मिश्रा, राजेश पाल, लाईनमैन जगदीश चौधरी, पंकज मिश्रा, अतुल द्विवेदी, भारत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button