प्रशिक्षक जियाउर्रहमान को मिली हॉकी में डॉक्टरेट की मानद उपाधि

प्रशिक्षक जियाउर्रहमान को मिली हॉकी में डॉक्टरेट की मानद उपाधि

उप्र बस्ती जिले के हॉकी प्रशिक्षक मो. जियाउर्रहमान को डब्लूआरपीसी इंडिया, यूएसए द्वारा स्पोर्ट्स कोचिग इन हॉकी में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई।
इस समय मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कई वर्षों से हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी के खेलने का गुर सिखा रहे है। हॉकी प्रशिक्षक डॉ. मो. जियाउर्रहमान को हॉकी खेल में स्पोर्ट्स कोचिग इन हॉकी में डॉक्टरेट की मानद उपाधि दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में दी गई। मोहम्मद जियाउर्रहमान पूर्व में कई संस्थानों में हॉकी प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश खेल विभाग में कई वर्षों तक हॉकी प्रशिक्षक के रूप में काम किया तथा भारतीय सेना की कई यूनिटों 315 फिल्ड रेजिमेंट 173 फिल्ड रेजिमेंट एवं 27 माउंटेन डिवीजन आर्मी कमांड की हॉकी टीम के प्रशिक्षक रहे। इनके प्रशिक्षण काल में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। हॉकी खेल के लिए एवं प्रदेश एवं देश के खिलाड़ियों के लिए मुझे जितना मेहनत करनी है मैं तन मन से लगातार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की मेहनत करता रहूंगा ताकि हमारे प्रदेश के खिलाड़ी देश-विदेश में नाम रोशन कर सके। इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के रहे सम्मानित प्रधानाचार्यों अपने परिवार अपने गुरुओं अपने साथी प्रशिक्षकों एवं निदेशक खेल डॉक्टर आर पी सिंह को श्रे दिया है। जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा,उपक्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जयसवाल, हैंड बाल के सचिवअजय श्रीवास्तव, वमनीष सिंह,हैंडबाल कोच विकास सोनकर, हांकी संघ के सचिव सुधीर चौधरी ने बधाई दी है

Back to top button