काशी में देश सेवा के लिए तैयार हुईं घरेलू महिलाएं

 

वाराणसी। वैसे तो घरेलू महिलाओं को किसी भी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाल। विशाल भारत संस्थान ने घरेलू महिलाओं का सेवा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सुभाष भवन, लमही में किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपोज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

कार्यशाला का शुभारम्भ लमही की रहने वाली सरोज देवी के जीवन कथा सुनाने से हुआ। अधिकांश महिलाओं ने कहा कि हमारे काम को कोई महत्व नहीं दिया जाता। इसलिए समाज में हम नाम से नहीं पहचाने जाते। हम कब तक पप्पू की मम्मी, कल्लू की मौसी और नत्थू की दादी के नाम से जाने जायेंगे।

मुख्य अतिथि डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने महिलाओं को बताया कि सेवा का कोई विकल्प नहीं है। घरेलू महिलाएं भी अपने सेवा के बल पर अपने नामों से पहचान बना पाएंगी। समाज और देश पर जब संकट आता है तो सबसे बड़ी समस्या भूख की होती है। ऐसे में महिलाएं अपनी सेवा देकर सरकार की मदद कर सकती हैं। अपराधों की गोपनीय सूचना पुलिस को देकर अपराध कम करने में मदद कर सकती हैं और घरेलू झगड़ों को सुलझाकर परिवार बचा सकती हैं। सभी महिलाएं अपने घर पर नाम पट्टिका लगाएं। ऑनलाइन विदेशियों को भारतीय व्यंजन बनाना सिखाने और भारतीय लोकगीत सिखाने का काम भी महिलाएं कर सकेंगी। विशाल भारत संस्थान घरेलू महिलाओं की टीम तैयार कर रहा है जो अपनी सेवा के बदौलत अपनी पहचान बना सकती हैं। बेटियों और परेशान हाल में रहने वाली महिलाओं की मदद भी करेंगी। विशाल भारत संस्थान घरेलू महिलाओं की ऐसी टीम तैयार कर रहा है जो किसी भी आपदा में देश की सेवा के लिए तत्तपर हो सके।

31 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला में अनाज बैंक के उप महाप्रबंधक अजय सिंह, मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी, सुभाषवादी नेता नजमा परवीन ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का संचालन डॉ० अर्चना भारतवंशी ने किया। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओ में सरोज देवी, गीता देवी, पूनम श्रीवास्तव, बिन्दु राजभर, प्रभावती पटेल, नगीना बेगम, किरण, लालती, प्रियंका, सौम्या, मैना देवी, पार्वती, बेचना, धनेसरा, मीरा, चिन्ता, हीरामनी, सारिका, उर्मिला, पार्वती, अंजु, सावित्री, चमेली, सीमा, मुंता, किशुना, चन्दा, ममता आदि लोग शामिल थीं।

Back to top button