अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी से किया दुष्कर्म पहुंचा जेल

अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी से किया दुष्कर्म पहुंचा जेल

उप्र बस्ती जिले में पुरानी बस्ती पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी उसे धमकाता रहा था। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की माता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी आशीष ने बेटी को अपने झांसे में फंसा लिया। करीब ढाई वर्ष से वह उसे मिलता जुलता था। उसे मिलने के लिए बुलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया और फिर वायरल करने धमकी देने लगा। वीडियो डिलीट करने के बहाने 17 जून को अपने घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ महेश सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button