दो बाइकों में टक्कर में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

दो बाइकों में टक्कर में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

उप्र बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है। हादसा हर्रैया थाने के भदावल-संसारीपुर गांव के पास हुआ।

शुक्रवार की देर शाम बस्ती से लौट रहे अशोक कुमार सिंह की बाइक बगल में चल रहे दयाराम निषाद से टकरा गई। अशोक की बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अशोक कुमार सिंह (45) निवासी मझौआ बाबू थाना हर्रैया शहर में किसी फर्म पर नौकरी करते थे। वह प्रतिदिन बाइक से अपडाउन करते थे। शुक्रवार की देर शाम बस्ती से लौटते समय संसारीपुर पेट्रोल पंप के पास बगल से चल रही एक बाइक, जिसे दयाराम निषाद (22) निवासी बसेवा राय थाना हर्रैया चला रहे थे, से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित हो गईं। दयाराम निषाद बाइक लेकर हाइवे पर दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गया। जबकि अशोक सिंह की बाइक अनियंत्रित हुई और आगे चल रही ट्रेलर में घुस गई। यह तीनों वाहन बस्ती की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद अशोक सिंह का शरीर ट्रेलर के पिछले हिस्से में फंस गया। ट्रेलर रुकने के बाद मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने अशोक सिंह का शव बाहर निकाला। घायल दयाराम निषाद को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर अशोक सिंह व दयाराम के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस अशोक सिंह के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button