बस्ती जिले में सिविल बार एसोसिएशन के बद्री दुबे अध्यक्ष दयाशंकर बने महामंत्री

बस्ती जिले में सिविल बार एसोसिएशन के बद्री दुबे अध्यक्ष दयाशंकर बने महामंत्री

उप्र बस्ती जिले में सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को हुआ। चुनाव में बद्री प्रसाद दुबे अध्यक्ष और दयाशंकर दुबे महामंत्री निर्वाचित हुए। ब्रदी प्रसाद दुबे को कुल 379 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उपेंद्रनाथ दुबे को केवल 246 मत मिला।महामंत्री पद पर दयाशंकर दुबे को 382 पाकर विजयी रहे। दूसरे नंबर पर रहे मारूत कुमार शुक्ल को 201 मत से ही संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वामदेव मिश्रा को 297 व गोपेंद्र गुप्ता 267 मत हासिल कर विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार पांडेय ने 422 मत हासिल कर प्रीति कुमार शुक्ला को 108 मत से शिकस्त दी।
उपाध्यक्ष के दो पद पर भूपेश कुमार शुक्ला को 449 व शिवाकांत तिवारी 435 मत पाकर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर विमलेंदु मणि त्रिपाठी 483 मत पाकर विजयी रहे। संयुक्त मंत्री के तीन पद पर कृष्ण नारायण पांडेय, रत्नेश कुमार पांडेय और राहुल शंकर दुबे विजयी घोषित हुए हैं। कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरेंद्र कुमार पाल, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार, मेराज अहमद खान, जोखन कुमार, शैलेष कुमार और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो. आजम, मस्तराम, सुरेंद्र यादव, अमित कुमार, सिद्धार्थ शुक्ल, रविप्रकाश गिरि निर्वाचित घोषित हुए
चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी मोतीचंद्र पांडेय ने किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 812 मत थे, इसमें से 744 ही पोल हुए। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया। देर शाम तक बधाइयों का तांता लगा रहा। बद्री प्रसाद और दयाशंकर इस पद पर पूर्व में भी रह चुके हैं।

Back to top button