ग्रीन वैली एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

ग्रीन वैली एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

उप्र बस्ती जिले में ग्रीन वैली एकेडमी मिश्रौलिया में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सबसे आकर्षक परिधान में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुभ्राारंभ प्रधानाचार्य संध्या सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नित्या चौहान माँ दुर्गा, अभिनंदन शुक्ला भगवान शिव, आद्विक गौड इसिका मौर्या अथर्व भगवान राम, काव्या सिंह माही उपाध्याय मा सीता,अथर्व यादव लक्ष्मण, अन्वी माता लक्ष्मी, आयांश सिंह गणेश, दियांश हनुमान, अल्फी रानी कैकेयी, आयुषी गौड रानी सुमित्रा, शिवम रावन, सम्राट मौर्या शत्रुघ्न, देशराज सिंह राजा दशरथ, आदर्शिका सिंह कौशल्या माता, राजरतन और यशवीर सिंह दरबारी की भूमिका में अपनी प्रस्तुति दी। नन्हे मुन्ने बच्चों के विभिन्न परिवेश में देखने पर स्कूल परिसर में मानो पूरी अयोध्या आ गई। सभी बच्चों को काफी सराहना मिली। सभी के प्रति आभार निदेशक डा अजीत प्रताप सिंह ने किया।मुख्य रूप से नेहा गौड, शशि, महिमा, रिया, जया, पूजा, खुशबू, रूचि, निशा, महिमा पाण्डेय शिवम, शिवेन्द्र त्रिपाठी, राजेश गुन्नु सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Back to top button