सिलीगुड़ी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय सिंघल और महासचिव सुभाष अग्रवाल

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव में सुभाष संजय गुट को मिली जीत के बाद आज कार्यकारिणी का गठन किया गया। व्यापारियों में संजय सिंघल और सुभाष अग्रवाल की जोड़ी को मोदी शाह की जोड़ी के तर्ज पर देखा जा रहा है। क्योंकि ये दोनों किसी भी चुनौती का सामना कुशल रणनीति के तहत करते आ रहे है। गठित कार्यकारिणी में
बतौर अध्यक्ष संजय सिंघल, महासचिव सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष पवन राठी, सह सचिव विकाश पारीक, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अतरिक्त सचिव अरविंद सोनी, कार्यकारिणी सदस्य सुनील अग्रवाल, करण सिंह जैन, गौरी शंकर गोयल, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल (केपी), कमल कुमार गोयल, देवेश अग्रवाल (पिंटू), पंकज डालमिया तथा आयुष टीबड़ेवाल बनाए गए है। कार्यकारिणी के गठन के बाद चुने गए पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चले की 14 जनवरी को संपन्न हुए चुनाव में संजय सुभाष ग्रुप आम व्यापारियों का यह गुट विरोधी खेमा डबल जी यानि गौरी गोयल गुट को
10-5 से पराजित किया थाऔर फिर से वर्ष 2024-26 नई कार्यकारिणी पर कब्जा कर लिया था। चुनाव नतीजा आने के बाद व्यापारियों में जश्न का माहौल बना हुआ है। नई कार्यकारिणी के बाद संजय सिंघल और सुभाष अग्रवाल ने कहा की यह व्यापारियों की जीत है। जो जिम्मेदारी मिली है उसपर शत प्रतिशत उतरना ही उनकी जिम्मेदारी होगी। चुनाव के दौरान किए वादे को पूरा किया जायेगा। चुनावी नतीजा आने के बाद सर्वाधिक मत 595 संजय सिंघल को प्राप्त हुआ जबकि सबसे कम 199 मत हरेंद्र लोहिया को प्राप्त हुआ था। गौरी गोयल खेमे से गौरी गोयल समेत करण सिंह जैन, कमल गोयल, राम प्रताप अग्रवाल और मनोज कुमार अग्रवाल चुनाव जीत पाए। आम व्यापारियों की टीम जिसे संजय और सुभाष गुट के नाम से जाना जाता है इसमें संजय सिंघल, सुभाष अग्रवाल के अलावा विकास पारीक, देवेश अग्रवाल, अरविंद सोनी, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पवन कुमार राठी तथा संजय अग्रवाल ने चुनाव जीतकर कार्यकारिणी पर जीत दर्ज की है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button