करण भूषण प्रदेश कुश्ती संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, सुरेश चन्द्र उपाध्याय बने महासचिव

करण भूषण प्रदेश कुश्ती संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

सुरेश चन्द्र उपाध्याय बने महासचिव

 

गोंडा। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ को नया अध्यक्ष मिल गया।कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे पुत्र व नेशनल शूटर करन भूषण सिंह

रविवार को गोंडा के नवाबगंज नंदनी नगर महाविद्यालय के सभागार में हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। भारतीय कुश्ती संघ व वाराणसी कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने करण सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर करतल ध्वनि के साथ करण भूषण सिंह का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष के पांच पदों पर विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप सिंह व आनंद देव उपाध्याय निर्वाचित घोषित हुए।

महासचिव के एक पद के लिए सुरेश चन्द्र उपाध्याय निर्वाचित घोषित किये गये। ज्वाइंट सेक्रेटरी के दो पदों पर चन्दर विजय सिंह एवं छतर सिंह इसके अलावा कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अखण्डवीर सिंह निर्वाचित हुए। ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से परमेन्द्र सिंह व भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नामित एसपी देशवाल बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। कुश्ती संघ के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भारतीय कुश्ती संघ केअध्यक्ष संजय सिंह बबलू व उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण भूषण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर राजीव सिंह रानू,विकास बागी संतोष सिंह बंटी, अभिषेक सिंह गोलू, इन्दु भूषण राय समेत अन्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

बाक्स

नगर पालिका परिषद नवाबगंज अध्यक्ष डाक्टर सतेंद्र सिंह भी मौजूद रहे

 

नवाबगंज,गोंडा।नगरपालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नंदिनी नगर महाविद्यालय के सभागार मे राष्ट्रीय कुश्ती संघ की एक बैठक संघ अध्यक्ष संजय सिंह की अगुआई मे किया गया इस बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष/ बनारस के कुश्ती अध्यक्ष संजय सिंह ने कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए करनभूषण सिंह के नाम से प्रस्ताव रखा जिसपर बैठक मे मौजूद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया और इस तरह करनभूषण सिंह को संघ का प्रदेश अध्यक्ष बने इस बैठक दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष पद के पांच पदो  पर विजय शंकर यादव जयप्रकाश शर्मा सुशील राजपूत आदित्य प्रताप सिंह आनंद देव उपाध्याय निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक मे ओलंपिक एशोसियेशन की तरफ से प्रमेन्द्र सिंह तथा भारतीय कुश्ती संघ तरफ से नामित एसपी देशवाल बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

बाक्स

चुनाव बना चर्चा का विषय

चुनाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाये भी हो रही है कुश्ती संघ के निलम्बन के बाद चुनाव कराया जाना कहा तक वाजिब है। जो जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Back to top button