गोंडा में 17 अरब की परियोजनाओं का किया योगी ने लोकार्पण व शिलान्यास

 

गोंडा के महान सेनानी राजा देवीबक्श सिंह के नाम नव निर्मित मेडिकल कालेज के नाम किये जाने की घोषणा

 

1689,46 करोड़ का गोंडा जिले के 422 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास

गोण्डा-बहराइच मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण से जाम से मिली निजात

मुख्यमंत्री के 40 मिनट के संबोधन मे राम जन्म भूमि पर रहा फोकस

 

गोण्डा। जिले के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान से मुख्य मंत्री योगीआदित्यनाथ ने एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए 1689,46 करोड की लागत से 422 परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए गोण्डा को अयोध्या से जोडते हुए फोर लेन कनेक्टिविटी देने की घोषणा करते हुए फिर से एक बार मोदी सरकार के नारे बुलन्द किये है।

बृहस्पतिवार को मुख्य मंत्री योगीआदित्यनाथ गोण्डा के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज से 1689,46 करोड की लागत से 422 परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास मंच से बटंन दबाकर किया करते हुए। अपने सम्बोधन मे गोण्ड के नवनिर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज का नाम 1857  स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के महा नायक राजा देवीबक्श सिह के नाम किये जाने की घोषणा करते हुए कहा अब गोण्डा का मेडिकल कॉलेज राजा देवीबक्श सिंह मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने गोंडा में 281 करोड से बने मेडिकल कालेज में डाक्टरों के साथ जांच की सुविधाएं देने की भी बात कही है।

गोण्डा को अयोध्याधाम से जोडते हुए फोर लेन की कनेक्टिवटी दिये जाने के कार्य किया जा रहा है। साथ-साथ गोंडा को चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग से जोडने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है आठ हजार करोड की लागत से जोडे जाने की योजना है।

उन्होंने सपा व कांग्रेस को मंच से सम्बोधित कर घेरते हुए कहा कहा आज अयोध्याधाम मे भव्य राम मन्दिर निर्माण कार्य संपन्न हुआ है क्या यह इन सरकारो के कार्यकाल मे सम्भव था।वोट तो लेते थे लेकिन राम का नाम लेना मुश्किल था इसके पहले त्यौहारो मे कर्फ्यू लगता था लेकिन आज भाजपा की सरकार मे आस्था का सम्मान होता है।

उन्होने यह भी कहा राम मंदिर बनने के बाद आज पहली बार गोण्डा आया हू ।पहले रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं लेकिन अब उन पर पुष्प वर्षा हो रही है। सीएम योगी ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आपका वोट लेने वाले लोग महिलाओं संग बदसलूकी करते थे।

आज नौजवानों के लिए रोजगार का सृजन हुआ है। यह डबल इंजन की सरकार की बदौलत सम्भव हुआ है सरकार संवेदनशील है लखनऊ से यहा पहुंचने के पहले डिप्टी एसपी व डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त नौजवानो को नियुक्त पत्र देकर आया हू।

पहले व्यापारियों के यहां डकैती डलवाते थे। किसानों के साथ लूट घसोट करते थे। आज आपके वोट ने देश की तकदीर बदल दी है। आज बेटी व व्यापारी दोनों सुरक्षित है।करीब 40 मिनट के संबोधन में सीएम का फोकस राम मंदिर पर ही रहा।

मंच से आवास की पात्र महिलाओ को मकान की चाभी भेट करते हुए सवाल पूछा कि पूववर्ती सरकारों में सड़कों का इतना विकास हुआ ।लेकिन इन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया गया है।उन्होने अपने सम्बोधन के समाप्त करने के पहले फिर एक बार मोदी सरकार के नारे बुलन्द करते हुए सीएम ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए कहा कि देश की आवाज के साथ गोंडा की आवाज भी आगे बढ़ेगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, सांसद कीर्तिवर्धन सिह राजाभैया, कमलेश मिश्र, बावन सिंह, विनय दिवेदी. रमापति शास्त्री, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह. अजय सिह. राम प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कमिश्नर डीआईजी डीएम एसपी मौजूद रहे है।

बाक्स

सांसद कैसरगंज बृजभूषण उपस्थित न होना चर्चा का विषय

मुख्य मंत्री के जिले के आगमन पर सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की उपस्थित न होने पर राजनीतिक हलको मे तरह तरह की चर्चाये हो रही है इतना ही नही मंच पर लगे बैनर से फोटो भी सांसद के गायब थे। जबकि जनपद के सातो विधायक सहित उतरौला के विधायक एमएलसी गोण्डा-बलरामपुर भी मौजूद रहे।लोगो की माने तो जिले मे यह पहला कार्यक्रम है जिसमे सांसद की उपस्थित नही रही है।

बाक्स

मेडिकल कालेज के लोकापर्ण शिलालेख पर करनैलगंज के विधायक अजय सिंह के नाम की जगह पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह का नाम लिखे होने की भी चर्चा खूब रही है।

बाक्स

गोण्डा बहराइच मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण से जाम से मिली निजात

बहु प्रत्यक्षित गोण्डा-बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया रेलवे क्रासिंग पर बने रेले ओवरब्रिज को आज मुख्यमंत्री के लोकार्पण के बाद आम लोगो के लिए खोल दिया गया। इस ओवरब्रिज के चालू हो जाने से बहराइच की ओर जाने के लिए जहा रेल फाटक बन्द होने के चलते घंटो जाम मे झूझते हुए दुर्घटना का शिकार होना पडता है। उससे निजात मिल गयी।

 

Back to top button