मखौड़ा धाम में मनवर महोत्सव का शुभारंभ

मखौड़ा धाम में मनवर महोत्सव का शुभारंभ

उप्र बस्ती जिले में प्रभु श्रीराम की उद्भव स्थली मखौड़ा धाम में आयोजित मखौड़ा मनवर श्रीराम जन्मोत्सव का बुधवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, विधायक हर्रैया अजय सिंह व डीएम प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रीराम जन्म महोत्सव समारोह का उद्घाटन किया। महोत्सव में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य किन्ही कारणो से नही पहुंच पाए उन्होनें ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।महोत्सव को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल की उपेक्षा की। मखौड़ा धाम को विकास के उच्च शिखर पर लाने की संकल्पना को व्यावहारिक धरातल पर लाया जाएगा। भाजपा सरकार ने मखौड़ा धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले समय में मखौड़ा धाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। यहां के विकास से रोजगार का सृजन होगा।
श्री अयोध्या धाम के संत आचार्य बिंदु गद्दाचार्य महाराज ने महोत्सव के आयोजकों और यहां की जनता को साधुवाद दिया। उन्होंने मखौड़ा धाम की महिमा का बखान किया। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि रोजगार की संभावनाओं को केंद्र में रखकर मखौड़ा धाम को पूर्ण रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। कटरा कुटी धाम के महंत चिन्मयानंद ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। महोत्सव का नेतृत्व कर रहे विधायक अजय सिंह ने कहा कि पवित्र मनोरमा नदी का जीर्णोद्धार कराकर सलिल बनाया जाएगा।
महोत्सव का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पांडेय ने किया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम गुलाबचंद, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय, आशुतोष प्रताप सिंह, शशिकांत सिंह, श्रवण कुमार त्रिपाठी, पवन कसौधन, ब्लॉक प्रमुख केके सिंह, श्रीश पांडेय, नरेंद्र त्रिपाठी, ध्रुव नारायण सिंह, राम सिंह, अर्जुन सिंह, जटाशंकर शुक्ल, राजकुमार सोनी, वरुण सिंह, नंदलाल गुप्ता, संजय उपाध्याय, अनंत कृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।

Back to top button