पश्चिम बंगाल में राम नवमी जुलूस पर बवाल, शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी

पश्चिम बंगाल में राम नवमी जुलूस पर बवाल, शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी पर जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।इसमें कई लोग घायल हो गए। यह घटना शक्तिपुर इलाके की है। जब राम नवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई और लोगों को छतों से पथराव करते देखा गया। पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा हैऔर आंसू गैस के गोले दागने पड़े। भाजपा का आरोप है कि रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है। घायल लोगों को इलाज के लिए बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, शांतिपूर्ण रामनवमी जुलूस के लिए प्रशासन से सभी अनुमति ली गई थी। इसके बावजूद, मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में बेलडांगाII ब्लॉक में उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया। आंसू गैस इसलिए छोड़ी गई ताकि जुलूस अचानक समाप्त हो जाए। राम भक्तों पर गोले दागे गए। बहरामपुर के सांसद और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार शाम को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा, मैं मालदा से झड़प में घायल हुए लोगों को देखने आया था। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में यह दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया कि हिंदुओं पर हमला हो रहा है और मुझसे जवाब मांग रहे हैं। विरोध करने वालों को उन लोगों से पूछना चाहिए जिन्हें जवाब देने की जरूरत है।
ममता ने कहा था, आज भी सिर्फ बीजेपी के निर्देश पर मुर्शिदाबाद के DIG को बदल दिया गया। अब अगर मुर्शिदाबाद और मालदा में दंगे होते हैं, तो जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी। बीजेपी दंगे और हिंसा भड़काने के लिए पुलिस अधिकारियों को बदलना चाहती थी। अगर एक भी दंगा होता हैतो चुनाव आयोग इसका जिम्मेदार होगा क्योंकि वे यहां कानून व्यवस्था की देखभाल कर रहे हैं।” ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि रामनवमी के मौके पर राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है।

Back to top button